Southern California Edison के
अमेरिकन साइन लैंग्वेज रिसोर्स हब में आपका स्वागत है
अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) का उपयोग करने वाले ग्राहक एक ही स्थान पर पब्लिक सेफ़्टी पावर शटऑफ़ (PSPS), आउटेज और तैयारी से जुड़े संसाधन प्राप्त कर सकते हैं, जिनमें सूचनाएं, सहायता सेवाएं और सुलभ वीडियो शामिल हैं।
PSPS क्या है?
जब आग लगने की मौसम संबंधी स्थितियां समुदायों को जोखिम में डालती हैं, तो आपकी सुरक्षा के लिए हमें PSPS के तहत कुछ समय के लिए बिजली बंद करनी पड़ सकती है। यह महत्वपूर्ण उपाय उपयोगिता उपकरणों से लगने वाली आग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। आग लगने की मौसम संबंधी स्थितियां — जिसमें तेज़ हवाएं, सूखी वनस्पति और कम आर्द्रता शामिल हैं — PSPS लागू करने का निर्णय प्रभावित करती हैं।
मैं PSPS और आउटेज अलर्ट के लिए साइन अप किस तरह करूं?
PSPS नोटिफ़िकेशन और तैयारी से जुड़ी जानकारियां ऐसे आसान फ़ॉर्मैट में उपलब्ध है, जो दृष्टिहीन, कम दृष्टि, बधिर या सुनने में कठिनाई वाले लोगों के लिए सुलभ हों।
ईमेल, टेक्स्ट या वॉयस कॉल के ज़रिए अलर्ट पाने के लिए sce.com/MyContacts पर अपनी संपर्क जानकारी और नोटिफ़िकेशन प्राथमिकताएं अपडेट करें।
अगर आपके पास SCE ग्राहक अकाउंट नहीं है, तो आप sce.com/PSPSAlerts पर एड्रेस अलर्ट के लिए साइन अप कर सकते हैं।
मुझे PSPS के बारे में कब सूचित किया जाएगा?
जब भी संभव हो, हम संभावित PSPS के बारे में ग्राहकों को लगभग तीन दिन पहले सूचित करना शुरू कर देते हैं। हम इन समयों पर भी अपडेट भेजते हैं:
- संभावित शटऑफ़ से दो दिन, एक दिन और एक से चार घंटे पहले
- जब शटऑफ़ शुरू होता है
- बिजली बहाल होने से पहले
- जब बिजली बहाली पूरी हो जाए
ग्राहकों को जानकारी देने के लिए आवश्यकतानुसार अन्य सूचनाएं भी भेजी जा सकती हैं।
अपडेट के लिए आउटेज मैप देखें।
कौन-से सहायता संसाधन उपलब्ध हैं?
PSPS के दौरान विकलांगता या पहुंच और कार्यात्मक आवश्यकताओं वाले ग्राहकों हेतु संसाधनों और सहायता के बारे में अधिक जानने के लिए sce.com/AFN पर जाएं।
अगर आपको PSPS या बिजली जाने की किसी दूसरी इमरजेंसी से पहले, उसके दौरान या उसके बाद अतिरिक्त मदद की ज़रूरत हो, तो 211 SCE ग्राहकों के लिए मुफ़्त और गोपनीय सेवाएं प्रदान करता है। 211 आपको सामुदायिक सहायता, आपातकालीन तैयारी, फ़ूड पैंट्री या खाने की डिलीवरी वाले प्रोग्राम, आवास, परिवहन, सार्वजनिक सहायता और दूसरी सेवाओं से जोड़ता है। मदद हफ़्ते के सातों दिन, 24 घंटे उपलब्ध है। वीडियो रिले सेवा के लिए 211 या 866-346-3211 डायल करें, 211-211 पर "PREPARE" लिखकर भेजें या 211now.com/SCEPrep पर जाएं।
- PSPS से पहले मुझे क्या उम्मीद करनी चाहिए?
- PSPS के दौरान मुझे क्या उम्मीद करनी चाहिए?
- मुझे PSPS के बारे में कैसे सूचित किया जाएगा?
- PSPS का निर्णय कौन लेता है?
- SCE किन परिस्थितियों में PSPS की घोषणा करेगा?
- PSPS आउटेज के प्रति सबसे ज़्यादा संवेदनशील कौन है?
- पोर्टेबल जनरेटर क्या है?
- SCE पोर्टेबल बैटरी क्या है?
- Medical Baseline Allowance प्रोग्राम क्या है?
- पीएसपीएस (PSPS) ग्राहक संसाधनों के लिए सार्वजनिक सुरक्षा भागीदार मार्गदर्शिका
ADA अकोमोडेशन के लिए हमसे संपर्क करें
हम जानकारी को ज़्यादा आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ADA सहायता संसाधनों के लिए, accessibility@sce.com से संपर्क करें या 1-800-655-4555 पर कॉल करें। TTY यूज़र्स 1-800-352-8580 पर कॉल कर सकते हैं।